भर्ती प्रक्रिया के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पद शामिल किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार भर्ती दो प्रमुख पदों के लिए निकाली गई है टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III.
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जो उम्मीदवार रेलवे में तकनीकी पदों पर काम करना चाहते हैं, उनके लिए समय रहते आवेदन करना जरूरी होगा।
वेतन और पे लेवल
रेलवे की यह भर्ती अच्छे वेतन और स्थायी नौकरी के कारण युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल, पे लेवल: लेवल-5, शुरुआती वेतन: ₹29,200 प्रतिमाह।
टेक्नीशियन ग्रेड-III, पे लेवल: लेवल-2, शुरुआती वेतन: ₹19,900 प्रतिमाह।
आयु सीमा
भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: 18 से 36 वर्ष, टेक्नीशियन ग्रेड-III: 18 से 33 वर्ष, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।
.png)
0 comments:
Post a Comment