बिहार सरकार का बड़ा कदम, 20 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार सरकार ने ऊर्जा और ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में पाइपलाइन प्राकृतिक गैस (PNG) नेटवर्क का विस्तार अब 20 जिलों तक पहुंच गया है। इससे राज्य में गैस कनेक्टिविटी का लक्ष्य आधे से अधिक पूरा हो चुका है और आने वाले समय में इसे और तेज़ी से बढ़ाने की योजना है।

प्राकृतिक गैस (PNG) नेटवर्क के विस्तार संबंधित यह जानकारी मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सामने आई, जिसमें गैस आपूर्ति, एलपीजी वितरण और ईंधन उपलब्धता जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

20 जिलों तक पहुंचा PNG नेटवर्क

समीक्षा बैठक में बताया गया कि हाल के महीनों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क में तेजी से विस्तार हुआ है। सहरसा और बांका के जुड़ने के बाद कुल 20 जिले PNG नेटवर्क से जुड़े हैं। जबकि घरेलू PNG कनेक्शन की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में लगभग 1.15 लाख घरेलू कनेक्शन सक्रिय हैं

औद्योगिक क्षेत्र में भी बढ़ोतरी

बैठक में यह भी बताया गया कि पिछले कुछ महीनों में 70 नए औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ता गैस नेटवर्क से जुड़े हैं। इसके चलते गैस बिक्री में लगभग 27% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राज्य की ऊर्जा खपत में बढ़ते उपयोग को दर्शाता है।

बिहार के लिए खुशखबरी

बिहार में PNG नेटवर्क का 20 जिलों तक विस्तार राज्य की ऊर्जा व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि उद्योग और व्यापार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में पूरे राज्य को गैस नेटवर्क से जोड़कर एक मजबूत ऊर्जा ढांचा तैयार करना है।

0 comments:

Post a Comment