बिहार में बिछेगी 4 नई रेल लाइन, इन जिलों के लिए खुशखबरी

पटना। बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गया और औरंगाबाद क्षेत्र के लिए कई नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

लंबे समय से लंबित इन रेल योजनाओं को अब हरी झंडी मिलने के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होकर क्षेत्र की तस्वीर बदलने लगेगी। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार इन नई परियोजनाओं के लिए जल्द ही सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

गया-डाल्टेनगंज रेल लाइन बनेगी अहम कड़ी

गया-डाल्टेनगंज (रफीगंज होते हुए) रेल परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिसकी लंबाई लगभग 136.88 किलोमीटर होगी। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह रेल लाइन गया और झारखंड के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में विकसित होगी, जिससे माल ढुलाई और यात्री दोनों को लाभ मिलेगा।

गया और झारखंड को जोड़ेंगी नई रेल लाइनें

केंद्र सरकार ने गया-डाल्टेनगंज, गया-बोधगया-चतरा और गया-नटेश्वर (नालंदा मार्ग) जैसी अहम रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बिहार और झारखंड के बीच सीधी और तेज रेल सुविधा उपलब्ध कराना है। इन रेल लाइनों के बनने के बाद गया, औरंगाबाद और झारखंड के कई इलाकों के बीच यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी। 

गया-बोधगया-चतरा परियोजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

गया-बोधगया-चतरा रेल परियोजना के लिए भी बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के बन जाने से धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण बोधगया और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इस परियोजना से स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ने की संभावना है।

बिहार के परैया से झारखण्ड के चतरा तक नई रेल लाइन

महत्वपूर्ण परियोजना के तहत गया जिले के परैया रेलवे स्टेशन से झारखंड के चतरा तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह लगभग 75 किलोमीटर लंबी लाइन होगी, जिसमें एक छोटा वाई-कनेक्शन भी शामिल किया गया है। इस लाइन के बनने के बाद परैया क्षेत्र की अहमियत काफी बढ़ जाएगी और इसे भविष्य में जंक्शन का दर्जा भी मिल सकता है।

0 comments:

Post a Comment