आयु सीमा में हुआ बड़ा बदलाव
राज्य सरकार द्वारा वित्त विभाग के माध्यम से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा को 41 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष तक कर दिया गया है। यह संशोधन पश्चिम बंगाल सेवा (आयु सीमा बढ़ाने) नियम, 1981 में बदलाव के तहत लागू किया गया है।
नए नियमों के तहत:
ग्रुप-A पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष निर्धारित की गई है।
ग्रुप-B पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 44 वर्ष तक कर दी गई है।
ग्रुप-C और ग्रुप-D पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।
युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा
इस फैसले से राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर वे उम्मीदवार जो किसी कारणवश देर से तैयारी शुरू कर पाए थे या पहले प्रयासों में चयन नहीं हो सका था, अब वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
11 मई से लागू हुआ नया नियम
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधित नियम 11 मई से प्रभावी माना जाएगा। यानी इस तारीख के बाद जारी होने वाली सभी नई भर्तियों में यही नई आयु सीमा लागू होगी। जिन पदों पर पहले से अलग नियम लागू हैं, वहां विशेष प्रावधान के अनुसार व्यवस्था बनी रहेगी।

0 comments:
Post a Comment