कई देशों में खुलीं नौकरियों की राह
सेवायोजन विभाग के अनुसार सऊदी अरब, जापान, इजराइल और जर्मनी जैसे देशों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
43 हजार से 2.30 लाख रुपये तक सैलरी
इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें वेतन काफी आकर्षक रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 43 हजार रुपये से लेकर 2.30 लाख रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिल सकती है। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो बेहतर करियर और आर्थिक मजबूती की तलाश में हैं।
किन पदों पर मिलेंगे अवसर?
सऊदी अरब में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, वेल्डर, पाइप फैब्रिकेटर और मैकेनिकल टेक्नीशियन जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है। वहीं जापान और इजराइल में केयर गिवर के पद उपलब्ध हैं। जर्मनी में नर्स और असिस्टेंट नर्स के लिए भी नौकरियां निकाली गई हैं।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वे अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध विदेश नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर 'ओवरसीज जॉब सेक्शन' में विभिन्न देशों की रिक्तियां देखी जा सकती हैं, जहां उम्मीदवार सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment