ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग में बढ़ेगी बंपर सैलरी

राशिफल। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी चर्चा चल रही है। खासकर ग्रुप-D (पे लेवल-1) कर्मचारियों की सैलरी में संभावित भारी बढ़ोतरी ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वर्तमान में जहां इन कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 है, वहीं नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद इसमें कई गुना बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

वेतन आयोग के तहत सबसे बड़ा बदलाव फिटमेंट फैक्टर में देखने को मिल सकता है। इसी आधार पर नई सैलरी तय की जाती है। यदि फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.00 के बीच रहता है, तो सैलरी लगभग ₹32,000 से ₹36,000 तक पहुंच सकती है। मध्यम अनुमान यानी 2.28 से 2.86 के बीच फिटमेंट फैक्टर होने पर वेतन ₹41,000 से ₹51,480 तक हो सकता है। कर्मचारी संगठनों की मांग के अनुसार अगर फिटमेंट फैक्टर 3.83 से 4.0 तक जाता है, तो ग्रुप-D कर्मचारियों की सैलरी ₹69,000 से ₹72,000 तक पहुंचने का अनुमान है।

भत्तों में भी होगा बड़ा बदलाव

नई सैलरी के साथ ही कई भत्तों में भी संशोधन की संभावना है। HRA (मकान किराया भत्ता): बेसिक सैलरी बढ़ने के कारण HRA भी बढ़ेगा और शहरों के हिसाब से इसमें सुधार किया जाएगा।

DA (महंगाई भत्ता) मर्जर: मौजूदा महंगाई भत्ते को बेसिक पे में शामिल करने की मांग की जा रही है, जिसके बाद DA को नए सिरे से शुरू किया जाएगा।

वार्षिक वेतन वृद्धि: कर्मचारी संगठनों के द्वारा 3% की जगह 6% वेतन वृद्धि की मांग की जा रही हैं।

कब लागू हो सकता है नया वेतन आयोग?

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अंतिम रिपोर्ट आने में लगभग 18 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में कर्मचारियों को वास्तविक बढ़ी हुई सैलरी और एरियर 2027 के आसपास मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment