आपत्ति दर्ज कराने का मौका
आयोग ने दस्तावेज सत्यापन में शामिल उम्मीदवारों को अपनी जानकारी जांचने और त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 19 मई से 24 मई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
उम्मीदवार आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन कर अपने नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग और प्राप्तांक जैसी जानकारी की जांच कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की गलती मिलती है तो उसे सुधारने के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकेगी।
हाई कोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी तेजी
यह भर्ती प्रक्रिया पटना हाई कोर्ट में लंबित एक अवमानना मामले के बाद तेज हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने आयोग से चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने और अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इसके बाद आयोग ने लंबित प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आपत्ति दर्ज कराने की तारीख घोषित की है।
पहले हो चुका है दस्तावेज सत्यापन
बीटीएससी द्वारा इसी वर्ष फरवरी महीने में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। हालांकि उसके बाद लंबे समय तक आगे की कार्रवाई नहीं होने से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ रही थी। अब आयोग की ओर से नई प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति की उम्मीद जगी है।
ऑनलाइन प्रक्रिया से मिलेगी सुविधा
अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के माध्यम से लॉग इन कर सकेंगे। इसके बाद 'Raise Objection' विकल्प के जरिए किसी भी त्रुटि के संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। इससे पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने का प्रयास किया गया है।

0 comments:
Post a Comment