वेटनरी छात्रों को बड़ी राहत
सरकार ने पशु चिकित्सा के छात्रों के हित में भी बड़ा फैसला लिया है। बीवीएससी एंड एएच के छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। पहले यह राशि 8 हजार रुपये थी। इस फैसले से प्रदेश के हजारों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें पढ़ाई तथा प्रशिक्षण के दौरान आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे पशु चिकित्सा क्षेत्र में युवाओं का उत्साह बढ़ेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा निवेश
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नए मल्टी स्पेशियलिटी इमरजेंसी अस्पताल और नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण को मंजूरी दी है। करीब 855 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से प्रदेश के मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया है।
ओबीसी आरक्षण पर बड़ा फैसला
कैबिनेट बैठक का सबसे चर्चित निर्णय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को लेकर रहा। यह आयोग पंचायत चुनावों में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का अध्ययन करेगा और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। इस फैसले से आरक्षण को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति दूर होने की उम्मीद है।
बिजली व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
ऊर्जा क्षेत्र में मिर्जापुर में बड़े बिजली उपकेंद्र और नई बिजली लाइनों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर लगभग 2800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इससे उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
लखनऊ और आगरा मेट्रो को मिली रफ्तार
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत लखनऊ मेट्रो के चारबाग से बसंतकुंज कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दी गई है। वहीं आगरा मेट्रो परियोजना के दूसरे कॉरिडोर के लिए भी भूमि हस्तांतरण को हरी झंडी दी गई। इन परियोजनाओं से शहरी परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही ट्रैफिक दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment