केंद्र सरकार के संस्थान में बंपर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी!

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के उपक्रम NTPC Limited ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 135 पद भरे जाएंगे। नियुक्तियां इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (C&I) क्षेत्रों में की जाएंगी।

135 पदों पर होगी भर्ती

NTPC की ओर से जारी भर्ती अभियान का विज्ञापन नंबर 10/26 है। इसके तहत डिप्टी मैनेजर के कुल 135 पद निर्धारित किए गए हैं। अलग-अलग इंजीनियरिंग डिसिप्लिन के उम्मीदवारों के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं। भर्ती में मुख्य रूप से Electrical, Mechanical और C&I (Control & Instrumentation) विषयों को शामिल किया गया है। इसलिए संबंधित क्षेत्र में योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा अवसर हो सकता है।

12 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें।

अलग-अलग NTPC लोकेशन पर मिल सकती है पोस्टिंग

भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति NTPC की विभिन्न लोकेशंस पर की जा सकती है। यानी नौकरी का अवसर केवल किसी एक शहर तक सीमित नहीं रहेगा। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले भर्ती से संबंधित पोस्टिंग और सेवा शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से जरूर देखनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment