लखनऊ यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती, 24 पदों पर आवेदन का मौका, हर महीने मिलेगी 50 हजार तक सैलरी

लखनऊ। सरकारी प्रोजेक्ट में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने भर्ती 2026 के तहत यंग प्रोफेशनल और रिसर्च असिस्टेंट के कुल 24 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,000 से 50,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है। आवेदन की प्रक्रिया ईमेल के माध्यम से पूरी करनी होगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

यह भर्ती यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च (CDPR) के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन द्वारा वित्तपोषित रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए की जा रही है। नियुक्ति 11 महीने के लिए संविदा के आधार पर होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में पद के अनुसार मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

यंग प्रोफेशनल: 50,000 रुपये प्रति माह

रिसर्च असिस्टेंट: 35,000 रुपये प्रति माह

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन ईमेल के जरिए director_cdpr@lkouniv.ac.in पर भेजना होगा। आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, जरूरी दस्तावेजों और चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांच लें।

आवेदन की अंतिम तारीख: 24 अक्टूबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट: lkouniv.ac.in

0 comments:

Post a Comment