सोने-चांदी पर कितनी घटीं दरें?
नई दरों के अनुसार, सोने के आभूषणों पर ड्यूटी ड्रॉबैक 1,851.99 रुपये प्रति ग्राम से घटाकर 1,794.11 रुपये प्रति ग्राम कर दिया गया है। यानी इसमें करीब 3.1 प्रतिशत की कमी हुई है। वहीं, चांदी के गहनों और दूसरी वस्तुओं पर रिफंड 29,501.09 रुपये प्रति किलोग्राम से घटाकर 26,859.02 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। इसमें लगभग 9 प्रतिशत की कटौती की गई है।
पहले बढ़ाई गई थीं रिफंड की दरें
सरकार ने जुलाई में निर्यातकों को राहत देने के लिए इन दरों में बढ़ोतरी की थी। उस समय सोने और चांदी के आभूषणों के निर्यात को प्रोत्साहित करना और कारोबारियों की लागत का दबाव कम करना इसका उद्देश्य था। अब दरों में कटौती से निर्यातकों को मिलने वाली वित्तीय सहायता कम हो जाएगी।
क्या सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा असर?
ड्यूटी ड्रॉबैक की दरों में बदलाव का सीधा संबंध निर्यातकों को मिलने वाले रिफंड से है। इसका मतलब यह नहीं है कि घरेलू बाजार में सोने और चांदी के भाव भी उसी अनुपात में घटेंगे या बढ़ेंगे। भारतीय बाजार में कीमतें अंतरराष्ट्रीय भाव, रुपये की विनिमय दर और अन्य लागतों से भी प्रभावित होती हैं।

0 comments:
Post a Comment