गुजरात हाईकोर्ट में बंपर भर्ती, लाइब्रेरियन समेत 30 पदों पर आवेदन शुरू

अहमदाबाद। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुजरात हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका है। हाईकोर्ट ने लाइब्रेरियन और लाइब्रेरियन कम रिसर्च असिस्टेंट के कुल 30 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

30 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत लाइब्रेरियन और लाइब्रेरियन कम रिसर्च असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। भर्ती का विज्ञापन संख्या RC/B/1458/2026 है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹25,500 से ₹81,100 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (B.Lib) या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव भी मांगा गया है।

उम्र सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

20 अक्टूबर तक करें अप्लाई

गुजरात हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से हुई है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर दें।

योग्य उम्मीदवार गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment