किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर दिया गया है। कुल 158 रिक्तियों में 149 पद अपग्रेड किए गए KGBV विद्यालयों में और 9 पद कक्षा 6 से 8 तक के KGBV विद्यालयों में हैं।
भर्ती के तहत प्रमुख पद: प्रिंसिपल, PGT और कंप्यूटर साइंस शिक्षक, केयरटेकर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट/क्लर्क, लैब असिस्टेंट, चपरासी और चौकीदार, रसोइया और सहायक रसोइया, पूर्णकालिक और अंशकालिक शिक्षक।
कितनी होनी चाहिए योग्यता और उम्र?
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। भर्ती में 12वीं पास, डिप्लोमा धारक, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं। इसके अलावा B.Ed, M.Sc, M.A, B.Tech और M.Tech जैसी योग्यताएं भी कुछ पदों के लिए मांगी गई हैं। आवेदकों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
कैसे करें आवेदन की प्रक्रिया को पूरा?
उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट से भेजने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा के आधार पर की जाएगी।
कहां मिलेगी भर्ती की पूरी जानकारी?
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, आवेदन फॉर्म और पदों के अनुसार योग्यता जानने के लिए उम्मीदवार लखीमपुर खीरी की आधिकारिक वेबसाइट kheri.nic.in पर जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है, ताकि किसी तरह की गलती न हो।

0 comments:
Post a Comment