24 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश
इस संबंध में सरकार ने 24 अक्टूबर 2026 को ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया है। ये निर्देश केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 के तहत आने वाले कर्मचारियों पर लागू होंगे। इसका मकसद पेंशन तय करते समय किसी जरूरी जानकारी के छूटने की आशंका को कम करना है।
पेंशन के कागजात जमा होने के बाद भी देनी होगी जानकारी
नए निर्देशों के मुताबिक, अगर पेंशन के दस्तावेज अकाउंट्स ऑफिसर को भेजे जा चुके हैं और बाद में कोई ऐसी जानकारी मिलती है, जिससे पेंशन की गणना प्रभावित हो सकती है, तो विभाग को तुरंत इसकी सूचना देनी होगी। कर्मचारी पर कोई अतिरिक्त सरकारी बकाया सामने आने पर भी संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी देना जरूरी होगा।
हेड ऑफ ऑफिस की होगी अहम जिम्मेदारी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी जानकारी अकाउंट्स ऑफिसर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हेड ऑफ ऑफिस की होगी। विभागों को यह निर्देश पेंशन से जुड़े कामकाज संभालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों तक भी पहुंचाने होंगे।
पेंशनर्स को नहीं भरना होगा कोई नया फॉर्म
इस आदेश से पेंशनर्स के लिए कोई नई आवेदन प्रक्रिया या अतिरिक्त फॉर्म शुरू नहीं किया गया है। यानी कर्मचारियों को अपनी तरफ से कोई नई औपचारिकता पूरी नहीं करनी होगी। विभागीय अधिकारियों को ही पेंशन से जुड़ी नई जानकारी और अतिरिक्त बकाये का विवरण संबंधित कार्यालय तक पहुंचाना होगा।

0 comments:
Post a Comment