8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, बेसिक पे में जुड़ेगा 50% DA?

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कर्मचारी संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने मांग की है कि फिटमेंट फैक्टर तय करने से पहले मौजूदा महंगाई भत्ते (DA) का 50% हिस्सा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन में मर्ज किया जाए। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है।

50% DA मर्ज होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

BPMS ने 18 नवंबर 2026 को आयोग के सामने यह प्रस्ताव रखा था। संगठन के मुताबिक, DA का 50% बेसिक पे में जोड़ने से फिटमेंट फैक्टर लागू होने से पहले ही बेसिक सैलरी करीब 31.5% तक बढ़ सकती है। उदाहरण के तौर पर, पे लेवल-6 के कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹44,900 है। 63% DA के हिसाब से उसे ₹28,287 महंगाई भत्ता मिलता है। इसमें से 50% यानी करीब ₹14,144 बेसिक पे में जोड़ने पर नई बेसिक सैलरी ₹59,044 हो जाएगी।

DA को बेसिक पे में मर्ज करने की मांग क्यों?

कर्मचारी संगठनों का मानना है कि महंगाई बढ़ने के साथ DA का एक हिस्सा बेसिक सैलरी में जोड़ना जरूरी है। इससे कर्मचारियों की वेतन संरचना मजबूत होगी। साथ ही बेसिक पे के आधार पर तय होने वाले भत्तों और रिटायरमेंट लाभों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

क्या सरकार देगी मंजूरी?

फिलहाल इस मांग पर सरकार की ओर से कोई मंजूरी नहीं मिली है। गौरतलब है कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में कर्मचारियों को इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसले के लिए इंतजार करना होगा। फिलहाल 50% DA मर्जर की मांग केवल कर्मचारी संगठन का प्रस्ताव है, इसे सरकारी फैसला नहीं समझना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment