यूपी में बनेगी 5.7 KM लंबी रिंग रोड, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी!

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार नई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेरठ में रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत हापुड़ रोड से मेरठ-रुड़की हाईवे तक 5.7 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से शहर के कई इलाकों में आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू

रिंग रोड के दूसरे हिस्से के निर्माण के लिए गूमी और जुर्रानपुर गांव के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए करीब 6 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। जमीन खरीदने पर लगभग 68 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना के लिए कुल पांच गांवों से जमीन ली जानी है।

दो हिस्सों में होगा निर्माण

इस रिंग रोड का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले हिस्से में वेदव्यासपुरी से दिल्ली रोड तक सड़क बनाई जाएगी, जबकि दूसरे हिस्से में शताब्दीनगर से जुर्रानपुर रेलवे लाइन के पास तक निर्माण होगा। परियोजना के 3.6 किलोमीटर हिस्से की जिम्मेदारी मेरठ विकास प्राधिकरण को दी गई है।

इन इलाकों को मिलेगा फायदा

रिंग रोड तैयार होने के बाद बिजली बंबा बाईपास, दिल्ली रोड और एनएच-58 के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे वाहन चालकों को शहर के अंदरूनी रास्तों पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा। साथ ही ट्रैफिक का दबाव घटने और लोगों का समय बचने की उम्मीद है।

मेरठ के विकास को मिलेगी रफ्तार

इस रिंग रोड के निर्माण से मेरठ की सड़क व्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे जिलों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिल सकती है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर के यातायात में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है।

0 comments:

Post a Comment