किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,393 पद भरे जाएंगे। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) के 1,254 पद और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) के 139 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के ICAR संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों में की जा सकती है।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या निर्धारित इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। कुछ पदों के लिए B.Tech, B.E, BVSc और BFSc जैसी योग्यताएं भी निर्धारित हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा।
टेक्निकल असिस्टेंट (T-3): 29,200 से 92,300 रुपये प्रतिमाह।
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4): 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह।
इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिल सकता है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), मुख्य परीक्षा (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2027 में संभावित है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ASRB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.asrb.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2026 है। वहीं, आवेदन में सुधार के लिए 18 से 20 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment