खुशखबरी का डबल धमाका! बिहार में एक साथ 2 नई भर्ती, नोटिश जारी

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक साथ दो अलग-अलग भर्तियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इन भर्तियों के जरिए कुल 1,082 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि दोनों भर्तियों में ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का मौका है।

पहली भर्ती में 147 पदों पर मौका

BPSC ने कृषि विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट डायरेक्टर और असिस्टेंट कंट्रोलर के पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञापन संख्या 17/2026 से 21/2026 के तहत कुल 147 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

दूसरी भर्ती में 935 पदों पर होगी नियुक्ति

दूसरी बड़ी भर्ती असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) के पदों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 935 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे और 30 दिसंबर 2026 तक चलेंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

दोनों भर्तियों में ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन का अवसर दिया गया है। हालांकि, पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता की विस्तृत शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन जरूर पढ़ें।

कहां करना होगा आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपनी शैक्षणिक जानकारी, जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण सही-सही भरने होंगे।

0 comments:

Post a Comment