कब और कितने दिन मिलेगी छुट्टी?
सरकार के आदेश के मुताबिक, पुरुष सरकारी कर्मचारी बच्चे के जन्म पर कुल 15 दिनों की पैटरनिटी लीव ले सकेंगे। खास बात यह है कि कर्मचारी इस छुट्टी का इस्तेमाल बच्चे की अनुमानित जन्म तारीख से 15 दिन पहले भी कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चे के जन्म की वास्तविक तारीख से छह महीने के भीतर भी यह अवकाश लिया जा सकेगा। यानी कर्मचारियों को अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टी लेने का विकल्प मिलेगा।
पहली बार लागू हुई यह सुविधा
तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिनों की मातृत्व छुट्टी दी जाती है। वहीं, पुरुष कर्मचारियों की ओर से भी बच्चे के जन्म के समय छुट्टी की मांग की जा रही थी। इसी मांग पर विचार करते हुए राज्य सरकार ने पुरुष कर्मचारियों के लिए 15 दिन के पितृत्व अवकाश की व्यवस्था शुरू की है।
पिता को भी मिलेगी बच्चे की देखभाल का मौका
सरकार का मानना है कि बच्चे के जन्म के शुरुआती महीने मां और नवजात दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान पिता की मौजूदगी भी जरूरी होती है। पितृत्व अवकाश मिलने से पुरुष कर्मचारी अपनी पत्नी को शारीरिक और भावनात्मक सहयोग दे सकेंगे। साथ ही नवजात बच्चे की देखभाल में भी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment