बिहार में नौकरी की बहार! 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए खुशखबरी

न्यूज डेस्क। बिहार में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18 रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और मेडिकल योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका मिलेगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर, नर्स, फार्मासिस्ट, स्टोर इंचार्ज, बायोमेडिकल टेक्नीशियन, आईटी टेक्नीशियन, एमजीपीएस टेक्नीशियन, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फायरमैन और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता और सैलरी

अलग-अलग पदों के लिए 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, बीएससी, बीफार्मा, GNM, MBBS और पोस्ट ग्रेजुएशन जैसी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार हर महीने 15,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक वेतन मिल सकता है।

इन तारीखों पर होगा वॉक-इन इंटरव्यू

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के बजाय सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू की तारीख भी अलग रखी गई है।

8 दिसंबर 2026: मेडिकल ऑफिसर, नर्स और फार्मासिस्ट

9 दिसंबर 2026: स्टोर इंचार्ज, बायोमेडिकल टेक्नीशियन और आईटी टेक्नीशियन

10 दिसंबर 2026: एमजीपीएस टेक्नीशियन, मैकेनिकल टेक्नीशियन और फायरमैन

11 दिसंबर 2026: मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)

कहां पहुंचना होगा?

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इंटरव्यू का आयोजन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, उमंगर, मुजफ्फरपुर, बिहार-842004 में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि इंटरव्यू में जाने से पहले संबंधित पद की योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन से जरूर जांच लें।

0 comments:

Post a Comment