फार्मासिस्टों की नियुक्ति के साथ बनेगा फार्मा पार्क
बिहार में केवल नियुक्तियों की ही नहीं, बल्कि दवा उद्योग को बढ़ावा देने की भी तैयारी है। प्रदेश में फार्मा पार्क विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए देश और विदेश की दवा कंपनियों को बिहार में निवेश और उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
फार्मेसी शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर
विश्व फार्मासिस्ट दिवस और राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह-2026 के अवसर पर पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इन योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कई विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, फार्मासिस्टों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान फार्मेसी की पढ़ाई को आधुनिक जरूरतों के अनुसार तैयार करने, रिसर्च और नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
दवाओं के सही इस्तेमाल में अहम भूमिका निभाएंगे फार्मासिस्ट
कार्यक्रम में एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल पर भी चिंता जताई गई। विशेषज्ञों ने बताया कि दवाओं का अनावश्यक सेवन भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे में फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी केवल दवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को दवाओं के सही इस्तेमाल के बारे में जागरूक करना भी जरूरी है।
.png)
0 comments:
Post a Comment