यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी! 96 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। महाराजगंज जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 96 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों तरह के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से ये पद शामिल हैं: प्रधानाचार्य (Principal), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), लैब असिस्टेंट, क्लर्क, केयरटेकर, अन्य सहायक कर्मचारी, कुल 96 रिक्त पदों को भरने की योजना है।

योग्यता और आयु सीमा

पदों के अनुसार उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसमें 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड, बीटेक, एमटेक और एमसीए जैसी योग्यताएं शामिल हैं। आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, संबंधित पद के लिए जरूरी योग्यता और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में जरूर देख लें।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित अभ्यर्थियों को उनके पद और जिम्मेदारी के अनुसार हर महीने मानदेय दिया जाएगा। यह राशि 6,755 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 30,000 रुपये तक निर्धारित है।

कब तक और कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महाराजगंज में जमा कराना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन कार्यालय में 10 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन जमा कर दें।

0 comments:

Post a Comment