शिक्षकों के 1507 पदों पर होगी नियुक्ति
सरकार की ओर से स्वीकृत पदों में अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षक और स्कूल प्रमुख शामिल हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के 42 पद, प्रधानाध्यापक के 121 पद, प्रवक्ता के 420 पद और सहायक अध्यापक के 924 पद रखे गए हैं। इसके अलावा स्कूलों में कार्यालय संबंधी कामकाज संभालने के लिए 174 कनिष्ठ सहायक यानी जूनियर असिस्टेंट के पद भी स्वीकृत किए गए हैं।
दो भर्ती आयोगों को मिली जिम्मेदारी
इन पदों पर चयन के लिए उत्तर प्रदेश के दो भर्ती आयोगों की भूमिका तय की गई है। प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और प्रवक्ता के निर्धारित हिस्से के साथ सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के सभी पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से होगी। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के सभी 174 पदों पर चयन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को दी गई है।
पहले भी मिली थी 1810 पदों को मंजूरी
सरकार इससे पहले भी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्तियों के लिए बड़ा कदम उठा चुकी है। अगस्त में 126 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए 1810 नियमित पदों को मंजूरी दी गई थी। नई स्वीकृतियों के बाद प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की कमी दूर करने की उम्मीद है। हालांकि, इन पदों पर आवेदन की तारीख और भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment