1. संत कबीर नगर में 112 पदों पर भर्ती
संत कबीर नगर जिले में आंगनवाड़ी सहायिका के 112 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। योग्य महिला उम्मीदवार 6 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारियां सही-सही भरना जरूरी है।
2. लखनऊ में सबसे ज्यादा 428 पद खाली
लखनऊ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 428 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह चारों जिलों में सबसे बड़ी भर्ती है। इच्छुक महिलाएं 3 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने जिले के लिए जारी विज्ञापन में पदों का विवरण और योग्यता जरूर देखनी चाहिए।
3. पीलीभीत और गाजीपुर में भी नौकरी का मौका
पीलीभीत जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 283 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यहां आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर 2026 है। वहीं, गाजीपुर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 174 पदों को भरा जाएगा। यहां इच्छुक महिलाएं 9 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस तरह चारों जिलों को मिलाकर कुल 997 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कहां और कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
इन सभी भर्तियों के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं और संबंधित जिले की भर्ती का चयन करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
.png)
0 comments:
Post a Comment