1,784 पदों पर होगी भर्ती
UPSSSC की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 के तहत विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें कमर्शियल टैक्स कलेक्शन अमीन, स्टोरकीपर एवं क्लर्क, स्टेनोग्राफर, विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर, ग्राम पंचायत अधिकारी, फार्म क्लर्क और सेल्स क्लर्क जैसे पद शामिल हैं।
12वीं पास युवाओं को मौका
इस भर्ती में पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। सामान्य तौर पर उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती के लिए PET 2025 में शामिल होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET स्कोर के आधार पर की जाएगी।
आवेदन की तारीख और फीस
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फीस में समायोजन और आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2026 रखी गई है। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
भर्ती से संबंधित विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 खोलें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज भरें।
निर्धारित प्रोसेसिंग फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
.png)
0 comments:
Post a Comment