पढ़ाई के हिसाब से तय होगी मदद की रकम
सरकार की भोरसा कर्मसूची के तहत बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पैसे मिलेंगे। जिन युवाओं ने ग्रेजुएशन या सरकारी व्यावसायिक संस्थानों से डिप्लोमा किया है, उन्हें 2,000 रुपये महीने दिए जाएंगे। वहीं, इससे कम शैक्षणिक योग्यता वाले पात्र युवाओं के खाते में हर महीने 1,500 रुपये भेजे जाएंगे।
इस सहायता के लिए 21 से 45 वर्ष की उम्र वाले बेरोजगार युवा पात्र होंगे। सरकार ने आगे चलकर राशि बढ़ाने का भी ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2028-29 से ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को 3,000 रुपये, जबकि अन्य पात्र युवाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह देने की योजना है।
परीक्षा देने के लिए जेब से नहीं देने होंगे पैसे
सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को भी सरकार ने राहत दी है। अब राज्य की सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करते समय कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर भी युवा बिना एप्लिकेशन फीस की चिंता किए भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
10 हजार से ज्यादा नौकरियों का रास्ता खुलेगा
बेरोजगारों के लिए सरकार ने भर्ती का भी रास्ता खोला है। मुख्यमंत्री के अनुसार, विभिन्न सरकारी विभागों में 10,146 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के लिए 1,000 पद निर्धारित किए गए हैं। योजना के आवेदन 'आपनार सरकार आपनार पाशे' कार्यक्रम के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। सहायता की रकम हर महीने दूसरे सप्ताह तक लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था बताई गई है।

0 comments:
Post a Comment