पहले आवेदन की अंतिम तारीख अलग थी, लेकिन अब इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती में ग्रुप हेड, हेड इन्वेस्टमेंट, टेरिटरी हेड, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर मिलेगी नौकरी?
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग के अंतर्गत अलग-अलग जिम्मेदारियों वाले पद रखे गए हैं। कुल 837 रिक्तियों के माध्यम से बैंकिंग और निवेश प्रबंधन क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा MBA या PGDM की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 24 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।
कहां और कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक खोल सकते हैं। वहां मांगी गई जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।

0 comments:
Post a Comment