किन पदों पर होगी भर्ती?
BPSC की इस भर्ती में कुल पांच श्रेणियों के पद शामिल हैं।
सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) : 50 पद
सहायक निदेशक (सांख्यिकी) : 36 पद
सहायक नियंत्रक (माप एवं तौल) : 26 पद
सहायक निदेशक (रसायन) : 21 पद
सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) :14 पद
इस तरह कुल 147 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
कब से कर सकेंगे आवेदन?
आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 12 जनवरी 2027 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2027 रखी गई है। आवेदन BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। पद के अनुसार कृषि विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, सांख्यिकी, गणित, भौतिकी, रसायन और प्लांट प्रोटेक्शन जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। न्यूनतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष, संबंधित आरक्षित वर्गों और अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष रखी गई है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन में आधार संख्या दर्ज नहीं होगी, उन्हें 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा। यानी ऐसे अभ्यर्थियों को कुल 300 रुपये जमा करने होंगे।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय के प्रश्नपत्र शामिल होंगे। सामान्य हिंदी केवल क्वालीफाइंग होगी, जिसमें कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य है। इसके अलावा इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।
बिहार सरकार के विभागों में संविदा पर काम करने वाले उम्मीदवारों को अनुभव के आधार पर अधिकतम 25 अतिरिक्त अंक की अधिमानता भी मिलेगी। ऐसे में बिहार के कृषि क्षेत्र से जुड़ी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। आवेदन करने से पहले BPSC की आधिकारिक अधिसूचना में पदवार योग्यता और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लें।

0 comments:
Post a Comment