इस फेरबदल के बाद लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा समेत कई पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। इस बदलाव का असर जिला पुलिस के साथ-साथ पीएसी, विशेष सुरक्षा बल और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भी देखने को मिलेगा। अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।
18 अपर पुलिस अधीक्षकों को मिली नई तैनाती
तबादला सूची में कई जिलों के ग्रामीण, नगर और यातायात पुलिस अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। कुमार रणविजय सिंह को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनूप कुमार को सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को शाहजहांपुर में तैनात किया गया है। वहीं पीयूष कुमार सिंह को मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा अभिषेक तिवारी को मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), गिरीश कुमार सिंह को अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) और पंकज कुमार श्रीवास्तव को मऊ भेजा गया है। इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
अतुल कुमार चौबे को मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) और ममता कुरील को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है। नितिन कुमार सिंह को पीटीएस मुरादाबाद, नवीना शुक्ला को एसीओ मुख्यालय लखनऊ और नवीन कुमार सिंह को डीजीपी का स्टाफ अफसर नियुक्त किया गया है। वहीं विभा सिंह को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ और राघवेंद्र कुमार मिश्र को पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर में उप सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।
10 आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले
आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती में पुनीत द्विवेदी को लखनऊ, नीतू को नोएडा और शिवा सिंह को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अमित कुमावत और शैव्या गोयल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी मिली है। माविस टॉक को भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा किरण यादव को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाया गया है। पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़, आदित्य को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और भंवरे दीक्षा अरुण को पीटीएस मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई महत्वपूर्ण इकाइयों में बदली जिम्मेदारी
इस तबादला सूची में जिला पुलिस के अलावा विशेष सुरक्षा बल, पीएसी, यातायात निदेशालय और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को भी शामिल किया गया है। कुल 28 अधिकारियों की नई तैनाती से प्रदेश के कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन हुआ है। अब संबंधित अधिकारी अपनी नई तैनाती वाले स्थानों पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

0 comments:
Post a Comment