227 पदों पर होगी नियुक्ति
GSSSB की इस भर्ती के तहत कुल 227 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में निर्धारित ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
कहां और कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
भर्ती से संबंधित Laboratory Technician के लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

0 comments:
Post a Comment