यूपी सरकार ने दी सौगात, किसानों के लिए 1 बड़ी खुशखबरी, उठाएं लाभ!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को फायदेमंद बनाने के लिए मटर की उन्नत किस्मों को बढ़ावा दे रही है। कृषि विभाग ने रबी सीजन में मटर की खेती करने वाले किसानों को बेहतर बीज अपनाने की सलाह दी है। खास बात यह है कि इन उन्नत किस्मों के बीज सरकारी बीज भंडारों पर अनुदान के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मटर की इन किस्मों से बढ़ेगा उत्पादन

कृषि विभाग के अपर निदेशक प्रसार डॉ. एके सिंह के मुताबिक, किसान अच्छी पैदावार के लिए IPFD 19-3 (अर्पित), IPF 16-13 (हरित), IPFD 19-1 (शिखर), पंत पी-347, पंत पी-250 और HFP 1428 जैसी उन्नत किस्मों का चयन कर सकते हैं। इन किस्मों के प्रमाणित बीज राजकीय बीज भंडारों पर अनुदान के तहत उपलब्ध हैं। किसान अपने नजदीकी सरकारी बीज भंडार से इनकी उपलब्धता और अनुदान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कब करें मटर की बुवाई?

उत्तर प्रदेश में मटर की खेती के लिए अक्टूबर और नवंबर का समय उपयुक्त माना जाता है। समय पर बुवाई करने से फसल की बेहतर बढ़वार और उत्पादन में मदद मिल सकती है। किसानों को अपने क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के अनुसार बीज का चुनाव करना चाहिए।

फसल को कीट से बचाना जरूरी

मटर की फसल में चेपा, थ्रिप्स और जड़ सड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा पत्तियों पर सफेद चूर्ण जैसी बीमारी भी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए किसानों को समय-समय पर खेतों की निगरानी करनी चाहिए। बीमारी या कीट दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह से ही दवा का इस्तेमाल करें।

मटर उत्पादन में यूपी देश में सबसे आगे

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में करीब 38.06 लाख मीट्रिक टन मटर का उत्पादन हुआ। जबकि देश का कुल उत्पादन 71.78 लाख मीट्रिक टन रहा। इस तरह देश के कुल मटर उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 53.03 प्रतिशत रही।

कहां से मिलेगी मटर के उन्नत बीज और अनुदान?

मटर के उन्नत बीज और अनुदान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की हेल्पलाइन 0522-2317003 पर संपर्क कर सकते हैं। किसान बीज खरीदने से पहले अनुदान की पात्रता और उपलब्धता की जानकारी जरूर प्राप्त करें।

0 comments:

Post a Comment