हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण इंसान को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे इंसान की सेहत ख़राब हो जाती हैं और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
लो ब्लड प्रेशर की समस्या:
अगर किसी व्यक्ति को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं तो उनके लिए मुलेठी का सेवन करना लाभकारी साबित होता हैं। इसके सेवन से लो ब्लड प्रेशर की समस्या धीरे धीरे कम हो जाती हैं। साथ ही साथ चक्कर आना, चिड़चिड़ापन होना और उल्टी आने जैसी समस्या से भी निजात मिल जाता हैं। इसके सेवन से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सामान्य रहता हैं। जिससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों अच्छी हो जाती हैं। इसलिए इसका सेवन लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं।
सेवन करने के तरीके:
आप सबसे पहले मुलेठी को धूप में सूखा लें और फिर इसे पीस कर इसका पाउडर बना लें। आप चाहें तो मार्केट से मुलेठी का पाउडर खरीद भी सकते हैं। आप एक चम्मच पाउडर को एक गिलाश पानी में डाल का इसे उबाले। जब ये उबल जाएँ तब इसे छान लें। थोड़ी देर के बाद जब ये हल्का ठंडा हो जाएँ तब इसमें आप एक चम्मच शहद डाल कर इसका सेवन करें। आप इस उपाय में दिन में तीन बार आजमाएं। लो ब्लड प्रेशर की समस्या सात दिन के अंदर ठीक हो जाएगी। साथ ही साथ इससे आपका शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा।

0 comments:
Post a Comment