हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिनके वजाइना में इंफेक्शन होता हैं। इस इंफेक्शन के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। यह इंफेक्शन कभी कभी बड़ी बीमारी का भी रूप ले लेता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से महिलाओं के वजाइना में इंफेक्शन होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .जब महिलाओं के शरीर में डायबिटीज अनियंत्रित हो जाता हैं तब महिलाओं के वजाइना में इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए महिलाओं को समय समय पर अपने डायबिटीज की जांच कराते रहना चाहिए।
2 .अगर कोई महिला अत्यधिक एंटीबायोटिक्स का सेवन करती हैं तो इससे उनके वजाइना में इंफेक्शन हो सकता हैं। महिलाओं को बिना डॉक्टर की सहायता लिए अत्यधिक एंटीबायोटिक्स का सेवन नहीं करनी चाहिए।
3 .अगर किसी महिला के शरीर में कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली हैं तो उन महिलाओं के वजाइना में इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
4 .पीरियड्स के समय लंबे समय तक एक ही सैनेटरी पैड यूज करने से महिलाओं के वजाइना में इंफेक्शन हो सकता हैं।
5 .तनाव और नींद में कमी होने से महिलाओं के वजाइना में इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। इससे महिलाओं के वजाइना में सूजन और दर्द की समस्या जन्म ले लेती हैं। इसलिए बारे में सभी महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सके।
0 comments:
Post a Comment