सपनों के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य आपको कर देंगे हैरान

डेस्क: इस दुनिया में लगभग सभी लोग सपने देखते हैं। कुछ लोग अच्छे सपने देखते हैं तो कुछ लोगों का सपना बहुत डरावना होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे सपने से जुड़ी कुछ दिलचस्प तथ्य के बारे में जो तथ्य आपको हैरान कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .आपको कभी भी यह बात याद नहीं रहेगी, कि सपना शुरू कहा से हुआ था।

2 .जिसका IQ जितना ज्यादा होगा, उसे उतने ही ज्यादा सपने आएगा।

3 .छोटे बच्चों को पहले 3-4 साल तक सपने नहीं आते।

4 .सपनों के ऊपर सबसे पहली किताब इजिप्ट में लिखी गई थी यह लगभग 4000 ईसा पूर्व पहले लिखी गई।

5 .इसका कोई वैज्ञानिक प्रूफ तो नहीं है लेकिन हम एक ही समय में या तो खर्राटें मार सकते हैं या फिर सपने देख सकते हैं दोनों काम एक साथ नहीं कर सकते।

6 .सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर भी सपने देखते हैं. कई बार अपने पालतू जानवर को सोते हुए देखिए, यदि वह अपने पंजे हिला रहा है तो समझ लिजिए कि सपना देख रहा हैं।

7 .सपनों में कुछ भी पढ़ नहीं सकते, यहां तक कि सपने में दिख रही घड़ी में समय देखना भी बेहद मुश्किल होगा।

8 .हमारा दिमाग कोई भी नया चेहरा नहीं बना सकता, इसलिए हम सपनों में उन्हीं लोगों को देखते हैं जो हमने असल जिंदगी में देखे हैं।

9 .जन्म से अंधे लोगों को भी सपने आते हैं, वो अपने सपनों में सुगंध और दुर्गंध महसूस करते हैं या फिर उन्हें आवाजें सुनाई देती हैं।

10 .जो लोग सपने नहीं देखते, उन्हें “Personality Disorders” नामक बीमारी होती हैं।

11 .सबसे लंबा सपना सुबह आता है लगभग 35 से 40 मिनट का और हम सोते समय हर डेढ़ घंटे में एक सपना जरुर देखते हैं।

12 .एक व्यक्ति अपने जीवन में लगभग 6 साल सपने देखने में बिताता हैं। 

13 .कई लोग सोचते हैं कि दिमाग थक जाता है लेकिन ऐसा नहीं है यह सोते समय, जगे हुए की तुलना में और ज्यादा तेजी से काम करता हैं।

14 .यदि आप किसी के बारे में जागते हुए भी सपने देखते हैं तो इसका मतलब हैं आप उसे मिस कर रहे हैं।
जागने के 10 मिनट के अंदर ही हम 90% सपने भूल जाते है।

15 .बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह के सपने सच होते हैं लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि जो सपने में देखा है वही भविष्य में घटित हो गया हो।

16 .कुछ लोगों को नींद में चलने की बीमारी होती है जिसे “Sleep Walking” कहते हैं। यह एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है यदि सही समय पर ठीक से नींद ली जाए तो यह बीमारी होने की संभावना ना के बराबर होती हैं।

0 comments:

Post a Comment