एक महिला अपने स्तनों की देखभाल कैसे करें, जानिए

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो हार्मोन में उतार-चढ़ाव , गर्भावस्था, और उम्र बढ़ने से महिलाओं के स्तनों में शिथिलता आ जाती हैं। जिससे स्तन अस्वस्थ हो जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे बातों के बारे में जिन बातों के द्वारा महिलाएं अपने स्तनों की देखभाल कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .महिलाओं के लिए लॉंजरी ब्रा की तुलना में एक स्पोर्ट्स ब्रा अधिक आरामदायक होता है। यह महिलाओं के  पसलियों के आसपास अच्छे तरीकों से लिपट जाता हैं। जब सहायक बैंड खिंच जाते और ढीले हो जाते है तो आपको उसे बदल देना चाहिए। आपको बता दें की स्तन का आकार हार्मोन, वजन में उतार चढ़ाव और गर्भावस्था के साथ बदल सकता है, तो अगर आपकी वर्तमान ब्रा असहज या ढीली है, तो आप एक नए आकार की सही ब्रा ले। 

2 .स्तनों को स्वस्थ रखने के लिए महिलाएं गर्म पानी से नहाने के बाद स्तनों पर ठंडा पानी डालें या फिर बर्फ भी स्तनों को शिथिलता से बचाने में मदद कर सकता है। आप उन पर कुछ बर्फ भी लगा सकते है। इससे आपका ब्रेस्ट स्वस्थ और फ़िट रहेगा। 

3 .स्तनों को स्वस्थ रखने के लिए महिलाओं को पीठ के बल होना चाहिए। जब आप करवट ले कर सोते हैं तो  आपके स्तन ढीले होकर लटक जाते है और खीचते है। अपनी पीठ पर सोने से आप लंबे समय तक दोनों स्तनों को दृढ़ रखते है। 

4 .आप अपने वजन में उतार-चढ़ाव न होने दें अगर आप परहेज़ करते है तो खिंचाव के निशान हो सकते हैं और त्वचा लचीली हो सकती है। हर बार वजन बढ़ने के बाद जब आप अपना वजन कम करते हैं तो स्तन और अधिक शिथिल दिखाई देते हैं। इसलिए स्तनों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने वजन को कंट्रोल करें। 

5 .स्तनों को स्वस्थ रखने के लिए आप ट्राइसेप पुश-अप्स भी कर सकते है। आपअपनी बाहों को कंधे के बराबर चौड़ाई तक फैलाएं तथा अपनी पसलियों से रगड़ते हुए अपनी कोहनियों को सीधे नीचे ले जाएँ। चेस्ट फ्लाई करने की कोशिश करें और फर्श पर लेट जाएं। अपनी कोहनी को थोड़ा मोड़ें ले। अपने हाथ तब तक उठाएं, जब तक दोनों वजन आपके सीने के ऊपर एक दूसरे से ना मिलें। ऐसा करने से आपके स्तनों में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीकों से होगा और आपका ब्रेस्ट स्वस्थ रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment