बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

सरकारी नौकरी: बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन ने मकैनिकल और सिविल डिपार्टमेंट में असिस्टेंट इंजिनियर के पदों के लिए वेकन्सी निकाली हैं। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा इसके आधिकारिक वेबसाइट कर जा कर आवेदन कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
आवेदन करने की शुरूआती तिथि : 16 सितंबर 2019 
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 सितंबर 2019 

योग्यता :
इन वेकन्सी के लिए सिर्फ वही छात्र अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास एआईसीटीई स्वीकृत विश्वविद्यालय से इंजिनियरिंग में डिग्री हासिल की हो। 

कुल पदों की संख्या: 28,
सिविल इंजिनियर के 10 पदों पर भर्ती की जानी है, तो वहीं मेकेनिकल इंजिनियर के 18 पदों पर भर्ती की जाएंगी। 

आयु सीमा :
जनरल कैटिगरी में, पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल जबकि अधिकतम उम्र 37 साल होनी चाहिए, वहीं फीमेल कैंडिडेट्स के लिए उम्र 40 साल होनी चाहिए।

रिजर्व कैटिगरी के लिए न्यूनतम उम्र की सीमा 21 साल है और अधिकतम उम्र 40 साल है। 40 साल की सीमा रिजर्व कैटिगरी के पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए है। 

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment