मूंगफली के हैं अनोखे फायदे, इन बीमारियों से रखता है दूर

हेल्थ डेस्क: मूंगफली का सेवन इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहती हैं तथा शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारियों के बारे में जो बीमारियां मूंगफली के सेवन करने से दूर रहती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की मूंगफली के हैं अनोखे फायदे, इन बीमारियों से रखता है दूर। 
डायबिटीज :
एक शोध में यह पता चला है कि नियमित रूप से मूंगफली की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करने से 21 फीसदी तक डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इसलिए जो लोग डायबिटीज से ग्रसित हैं उन्हें मूंगफली का सेवन करना चाहिए। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा। 

बढ़ती उम्र को थामे :
मूंगफली में ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। जिसकी मदद से त्वचा को जवां रखा जा सकता है। इसमें विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण त्वचा का लचीलापन बना रहता है। 

डिप्रेशन से करता है बचाव :
आपको बता दें की मूंगफली में ट्रिपटोफान नामक एमिनो एसिड होता है जो मूड को ठीक करने वाले हार्मोन सेरोटोनिन का स्त्राव बढ़ाता है। जिससे दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है। इससे इंसान को डिप्रेशन की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। 

हड्डियों को रखता है स्वस्थ :
मूंगफली को खाने से शरीर को आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है। जिससे रक्त में आक्सीजन के परिवहन में मदद मिलती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। मूंगफली का सेवन करने से बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपिरोसिस होने की आशंका कम होती है।

पाचन की समस्या को करे दूर :
मूंगफली के सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी के साथ ही मूंगफली से अल्सर की बीमारी को भी दूर किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment