1. इस दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु बम रूस के पास हैं। रूस के पास 7000 से भी ज्यादा परमाणु हथियार है, जो कि अभी एक्टिव है। उसके पास पूरे संसार के सबसे ज्यादा परमाणु हथियार वर्तमान समय में मौजूद है।
2. अमेरिका विश्व का सबसे पावरफुल देश हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। अगर हम अमेरिका में परमाणु बम पर चर्चा करें तो अमेरिका के पास 6800 से भी ज्यादा परमाणु बम है।इसलिए इस ताकतवर देश से कोई भी देश जरूर डरेगा।
3. फ्रांस भी काफी ताकतवर देशों में से एक है। अगर हम इस देश की परमाणु बम पर नजर डालें, तो इस देश के पास 300 से भी ज्यादा परमाणु बम है। फ्रांस के पास भारी तादाद में सैनिक बल तो नहीं है परंतु उनके पास एक से बड़े एक हथियार मौजूद है जो महज कुछ ही मिनट में किसी और देश को नष्ट कर सकते हैं।
4. चीन के के पास 270 से भी ज्यादा परमाणु बम है और पूरे संसार की सबसे बड़ी सैन्य ताकत चीन के पास ही है।
5. इंग्लैंड इस सूची में पांचवे नंबर पर आता है। अगर हम इंग्लैंड की परमाणु बम पर नजर डालें तो इंग्लैंड के पास कुल 215 परमाणु बम हथियार है।
6. पाकिस्तान के पास 125 से भी ज्यादा परमाणु हथियार है। पूरी दुनिया को डर है कि कहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियार किसी आतंकवादी के हाथ ना लग जाए। अगर ऐसा वाकई हो गया तो दुनिया खतरे में पड़ जाएगी।
7. हिंदुस्तान के पास 115 से 130 परमाणु हथियार वर्तमान समय में मौजूद है और यह सभी परमाणु हथियार एक्टिव है।
8. इजरायल, इज़राइल के पास 80 परमाणु हथियार है, जो कि बेहद ही ताकतवर और खतरनाक है।
9. नॉर्थ कोरिया परमाणु सम्पन देश हैं। लेकिन इस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं। यह कह पाना काफी मुश्किल है।
0 comments:
Post a Comment