बिहार के सभी पंचायतों में 15 नवंबर से लगेगा किसान चौपाल

PATNA : बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सभी पंचायतों में 15 नवंबर से किसान चौपाल लगाए जाएंगे। इसको लेकर विभाग के स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई हैं। 

खबर के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से रबी महाभियान 2022 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा की किसान चौपाल के द्वारा बिहार के सभी किसानों को कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 

बात दें की चौपाल के दौरान किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जायेगा और कृषि से संबंधित कई तरह की बातें बताई जाएगी। साथ ही साथ किसानों को जैविक खेती के बारे में बताया जायेगा और कृषि में तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।

इस चौपाल के माध्यम से बिहार के किसानों को पुआल नहीं जलाने और इससे खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के बारे में बताया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment