खबर के अनुसार WHO ने गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत का मुख्य कारण इन्हीं 4 दवाओं को माना है। जिसके बाद बिहार सरकार ने एक्शन लेते हुए इन चार कप सिरप को बैन कर दिया हैं। फिलहाल के लिए बिहार में इसकी बिक्री नहीं होगी।
आपको बता दें की बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों में romethazine Oral Solution, KofexMalin Baby Cough Syrup, Makoff Baby Cough Syrup और Magrip N Cold Syrup को बैन किया हैं। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें।
वहीं इस 4 कफ सिरप से मौत की खराब के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन यानि CDSCO ने भी जांच के आदेश दिए हैं। बिहार राज्य ड्रग कंट्रोलर रवींद्र सिन्हा ने सूचना जारी करते हुए अधिकारियों को कहा है कि राज्य के मेडिकल स्टोर्स या क्लीनिकों में इन चार सिरपों का स्टॉक मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें और इसकी सूचना मुख्यालय को दें।

0 comments:
Post a Comment