उत्तर प्रदेश में बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 51 हजार रुपये

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में गरीब वर्ग के बेटियों को सरकार के द्वारा शादी के लिए 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। ये पैसा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिया जायेगा। इसका लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार इससे पहले उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 35 हजार रुपये दिए जाते थें। लेकिन योगी सरकार ने इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया हैं। इससे गरीब वर्ग के लोगों को बेटियों की शादी में आर्थिक मदद मिल रही हैं।

आपको बता दें की इस योजना के तहत यूपी सरकार बेटियों के बैंक अकाउंट में 35 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। वहीं 10 हजार रुपये गृहस्थी खर्चे के लिए दिया जाता हैं। जबकि 6 हजार रुपये बिजली-पानी और टेंट की व्यवस्था के लिए दिया जाता है।

किसे मिलेगा लाभ : उत्तर प्रदेश में रहने वाले वैसे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे हों वो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। वहीं बीपीएल कार्डधारकों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल से अधिक होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन : आप उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की ऑफिशयल वेबसाइट पर जा कर दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment