रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। यात्रीगण रेलवे काउंटर या फिर IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं और निर्धारित समय पर यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।
मुंबई और अहमदाबाद से पटना, दानापुर, बक्सर, आरा के लिए स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 09417: अहमदाबाद-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच हर सोमवार को अहमदाबाद से 09.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.00 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन नंबर 09418: पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर मंगलवार पटना से 23.45 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन नंबर 01031: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मुंबई सीएसएमटी से 11.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 00.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन किऊल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू जंक्शन स्टेशनों पर भी रुकेगी।
ट्रेन नंबर 01032 : मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन 19 और 26 अक्टूबर को मालदा टाउन से 12.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 03.50 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन किऊल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू जंक्शन स्टेशनों पर भी रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment