पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर, गया समेत इन जिलों में डेंगू का कहर

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर, गया समेत कई जिलों में डेंगू का कहर जारी हैं। प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई हैं। 

खबर के अनुसार पटना और नालंदा जिले में डेंगू के सबसे बुरे हाल नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो पटना में अबतक डेंगू के 1806 मामले सामने ना चुके हैं। जबकि नालंदा में अबतक डेंगू के 436 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई हैं। 

वहीं मुजफ्फरपुर जिले में अब तक डेंगू के 13 मरीज मिले हैं जिसमें 11 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इस बार मुजफ्फरपुर जिले के ग्रामीण इलाके में डेंगू डंक मार रहा हैं। उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले को मिला दे तो यहां डेंगू के 66 नए मामले सामने आ चुके हैं। 

बिहार के पूर्णिया, कटिहार और बांका में भी डेंगू ने डंक मारना शुरू कर दिया हैं। वहीं बात अगर गया जिले की करें तो यहां भी डेंगू अपना पांव पसार रहा हैं। गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 11 दिनों के अंदर डेंगू के 20 नए मरीज की पहचान की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment