खबर के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद गया के तेतर जलाशय में गंगाजल के एकत्रीकरण का काम शुरू होने वाला हैं। कल नीतीश कुमार के द्वारा इसका आरंभ किया जायेगा। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
बता दें की लोगों के घर-घर पीने के लिए गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए मोकामा के मरांची स्थित इनटेक वेल व पंप हाउस से राजगीर के टैंक में पाइपलाइन के माध्यम से जल भंडारण किया जाएगा। इस पंप हाउस से गया के तेतर जलाशय, राजगीर शहर के जल-शोधन संयंत्र और राजगीर जलाशय में जल को एकत्रित किया जायेगा।
इस एकत्रित जल को पीने लायक बनाकर राजगीर, गया और बोधगया में लोगों के घर-घर पहुंचाया जायेगा। इससे लोगों को गर्मी में जल संकट का सामना करना नहीं पड़ेगा। इसको लेकर सरकार के इंजीनियर और आधिकारिक काम में जुटे हुए हैं।

0 comments:
Post a Comment