खबर के अनुसार अंतरराज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) बनाने को लेकर रांची में रिंग रोड के पास दुबलिया में 38 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है। इस जमीन पर अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण किया जायेगा। यहां करीब 500 से अधिक बसों का रोजाना परिवहन संभव होगा।
वहीं जमशेदपुर के मानगो में डिमना चौक, पारडीह में वसुंधरा अपार्टमेंट के पास 13.7 एकड़ जमीन पर आइएसबीटी का निर्माण किया जायेगा। जबकि धनबाद के गोविंदपुर में 13 एकड़ भूमि पर अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण करने की तैयारी हैं।
आपको बता दें की कर्नाटक की परामर्शी कंपनी आइडेक ने 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण की योजना बनायी है। इन तीनों शहरों में अंतरराज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) मोड पर किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment