कोलकाता, हावड़ा और सियालदह से यूपी-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: दिवाली-छठ के मौके पर यूपी-बिहार जानें की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रेलवे ने कोलकाता, हावड़ा और सियालदह से यूपी-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं।

खबर के अनुसार त्योहारों के इस सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों को संचालित करने का फैसला किया हैं। यात्रीगण अगर इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो टिकट बुक कर सकते हैं। क्यों की टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई हैं। 

कोलकाता, हावड़ा और सियालदह से यूपी-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 03169 : कोलकाता-हरिद्वार पूजा स्पेशल 08 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से 11.25 बजे खुलकर 21.30 बजे पटना रूकते हुए अगले दिन रविवार को 18.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह ट्रेन नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद एवं लक्सर स्टेशनों पर रूकेगी ।

ट्रेन नंबर 03170 : हरिद्वार-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 9 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से 20.30 बजे खुलकर सोमवार को 15.20 बजे पटना रूकते हुए मंगलवार को 03.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 03043:  हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन 01 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से 22.55 बजे खुलकर रविवार को 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा और रक्सौल के बीच बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी स्टेशनों पर रूकेगी ।

ट्रेन नंबर  03044 : रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन 02 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 15.45 बजे खुलकर अगले दिन 07.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।

ट्रेन नंबर 03131 : सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 02 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को सियालदह से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन सोमवार को 17.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन सियालदह और गोरखपुर के बीच अप एवं डाउन दिशा में नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, भटनी स्टेशनों पर रूकेगी ।

ट्रेन नंबर 03132: गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल दिनांक 03 अक्टूबर 31 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से 18.55 बजे खुलकर अगले दिन 13.30 बजे सियालदह पहुंचेगी । 

0 comments:

Post a Comment