खबर के अनुसार बिहार में 24 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक दीपावली और छठ है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय की बैठक में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के सभी पुलिस कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
आपको बता दें की पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर सभी जिले के एसपी- एसएसपी और कमांडेंट को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। त्योहारों के इस सीजन में शांति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा ये फैसला लिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment