खबर के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पांच अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक मतदान केन्द्र, पोलिंग बूथ पर नियुक्त बूथ लेबल आफिसर आदि की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा। वहीं पोलिंग बूथ के सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन किया जायेगा।
आपको बता दें की 20 अक्तूबर तक वोटर लिस्ट के इस पुनरीक्षण का काम पूरा हो जाने के बाद दावे और आपत्तियां मांगे जाएंगे। इसके बाद वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा। इस प्रक्रिया को पूरी होने के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता हैं।
सूत्र बताते हैं कि अगले साल पांच जनवरी से पहले शहरी निकायों के निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त करनी है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता हैं। इसको लेकर आयोग ने तैयारी भी तेज कर दी हैं।

0 comments:
Post a Comment