बिहार में "ग्रेजुएट्स" के लिए नौकरियों की भरमार!

पटना, 6 मई 2025

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत ‘वनों के क्षेत्र पदाधिकारी’ (Forest Range Officer) के पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। आयोग ने इसके लिए विज्ञापन संख्या 02/2025 जारी करते हुए कुल 24 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

वर्ग-वार रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के लिए 2, ईडब्ल्यूएस के लिए 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3, पिछड़ा वर्ग के लिए 7, अनुसूचित जाति के लिए 10 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग की महिला (BC-F) और दिव्यांगजनों के लिए कोई आरक्षण निर्धारित नहीं किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

उम्मीदवार के पास 1 जनवरी 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें पशुपालन, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान जैसे विषयों में से कोई एक अनिवार्य हो। कृषि, वानिकी या अभियंत्रण में स्नातक उम्मीदवार भी पात्र हैं।

आयु सीमा

सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा वर्गानुसार 37 से 42 वर्ष के बीच रखी गई है। सरकारी सेवकों और भूतपूर्व सैनिकों को अतिरिक्त छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों – लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे: पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा और दूसरा सामान्य अध्ययन का। सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (50 अंक) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जांच होगी।

शारीरिक मापदंड और दौड़

पुरुषों के लिए 25 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 14 किलोमीटर की पैदल दूरी 4 घंटे में तय करनी होगी। ऊंचाई और सीने की माप भी वर्गवार तय की गई है।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर किया जा सकता है। आवेदन शुल्क सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अन्य कोटियों के पुरुषों के लिए ₹700 तथा महिला और आरक्षित वर्ग के लिए ₹400 निर्धारित किया गया है।

0 comments:

Post a Comment