मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून का प्रभाव अभी बना हुआ है और इस बार सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में अब तक 26 प्रतिशत वर्षा की कमी थी, लेकिन बारिश के बढ़ने से इस कमी को पूरा करने के आसार बन रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा से होते हुए दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से बिहार के 25 जिलों में बादलों की लुका-छिपी बनी हुई है और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है।
तापमान में सामान्य उतार-चढ़ाव
मौसम ने गर्माहट में थोड़ी राहत दी है। पटना का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वाल्मीकि नगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में भी बिहार के कई जिलों में वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके मद्देनज़र लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की गई है।
0 comments:
Post a Comment